रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
मोबाइल-9461275294
न्यूज़ हैडलाइन-
8 मार्च 2024

-समाचार विस्तार से-
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र सहित जिले भर में आज शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा,भक्ति व आस्था के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर शिवालयों में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। मीडिया से जुड़े रितीक शर्मा ने बताया की शिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिरों में सुबह से ही अभिषेक शुरू हो जाएंगे। लोग दुग्धाभिषेक,भांग का अभिषेक,जलाभिषेक कर भोले को रिझाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान कई लोग शिवजी को प्रिय बिल्व पत्र तथा धतूरा चढ़ाकर भी मन्नत मांगेंगे।ओर मंदिरों में शिवालय जयकारों से गूंजेंगे,महाशिवरात्रि के मौके पर सुबह से ही शिवमंदिरों में टंकोर बजने के साथ जयकारों का दौर शुरू हो जाएगा। इस दौरान मंदिरों में पूरे दिन बम बम भोले, जय शिव शंकर, भोलेनाथ की जय सहित अन्य जयकारों से माहौल गूंजायमान रहेगा। तथा शिव विवाह का ब्यावला व भजन कीर्तन रात भर चलेंगे। तथा
शिवरात्रि को लेकर विभिन्न शिव मंदिरों में रात भर भजन संध्याओं का दौर चलेगा। भजन संध्या में जाने माने कलाकारों की ओर से भजनों के माध्यम से शिवजी की महिमा का बखान किया जाएगा। छोटे मंदिरों में स्थानीय गायकों की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है