न्यूज़ 24×7 इंडिया,
रिपोर्ट:_ ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरे जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के समापन दिवस के अवसर पर जिला पुलिस जांजगीर- चाम्पा द्वारा जांजगीर मुख्यालय में निकाली गई हेलमेट बाइक रैली यातायात नियमों के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा निकाली गई हेलमेट बाइक रैली,,,,,,।
दिनांक 11,03, 2024 पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारो के बारे में उन्हें जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में अभिब्यक्ति जागरूकता अभियान जांजगीर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है इसी क्रम में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस दिनांक 08.03.2024 से 11.03.2024 (चार दिवस) तक जिला पुलिस जांजगीर द्वारा महिलाओ को उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक करते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाकर विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किए महिलाओ को जिला पुलिस द्वारा सम्मानित किया गया था।
आज दिनांक 11.03.24 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का समापन अवसर के दिवस पर पुलिस नियंत्रण कक्ष जांजगीर से प्रारंभ किया जाकर जांजगीर मुख्यालय में जिला के महिला पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा हेलमेट रैली निकाला जाकर यातायात नियमों का जानकारी दिया गया, जिसमें लगभग 50 महिला पुलिस अधिकारी, कर्मचारी हेलमेट रैली में शामिल रहे।उपरोक्त कार्यक्रम का सफल बनाने में श्री विजय पैकरा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर विशेष योगदान रहा तथा कार्यक्रम का संचालन रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी यातायात प्रभारी जांजगीर, निरीक्षक प्रवीण कुमार दुवेदी थाना प्रभारी जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।



More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है