Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिले के अलग अलग जगहों से 83 पाव अवैध देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना नवागढ़ एवं थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही,,,,,।

न्यूज़ 24×7 इंडिया,
रिपोर्ट :_ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरे जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़
जिले के अलग अलग जगहों से 83 पाव अवैध देशी प्लेन शराब के साथ बिक्री करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना नवागढ़ एवं थाना पामगढ़ पुलिस की कार्यवाही,,,,,।

जांजगीर-चाम्पा पुलिस
दिनांक 11.03.2024
जिला पुलिस जांजगीर -चाम्पा द्वारा जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है।आरोपी(01) प्रकाश उर्फ पप्पु कश्यप उम्र 30 साल निवासी अवरीद थाना नवागढ़ (02) सम्पत लहरे उम्र 44 साल निवासी भैसो थाना पामगढ़ आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर।श्री विवेक शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक जांजगीर के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब पर अंकुश लाने के लिए लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 10.03.24 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्व रेड कार्यवाही किया गया जिसमें *थाना नवागढ़ क्षेत्र में आरोपीप्रकाश उर्फ पप्पु कश्यप निवासी अवरीद के कब्जे से 45 पाव देशी प्लेन शराब थाना पामगढ़ क्षेत्र में आरोपी सम्पत लहरे उम्र 44 साल निवासी भैंसो के कब्जे से 38 पाव देशी प्लेन शराब जुमला शराब किमती 6640/रू को बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्व अलग- अलग अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सत्यकला रामटेके थाना प्रभारी नवागढ़, उपनिरी मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि डिक्सेना, महिला प्रआर मंजू सिंह, आर. रज्जू रात्रे, भूवनेश्वर साहू, टिकेश्वर राठौर, रोहित साहू, श्याम ओग्रे थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।