*कन्हवारा के ऐतिहासिक मेले की सुरक्षा भगवान भरोसे, अव्यवस्थाओ को लेकर जनता में नाराजगी
*
*कटनी*. शिव नगरी कन्हवारा में गौरी शंकर मंदिर के आंगन पर लगने वाले जिले के सबसे बड़े मेले की औपचारिक शुरुआत महाशिवरात्रि से हो गई है। हर साल लगने वाले इस विशाल मेले की सुरक्षा भले ही भगवान भरोसे हो पर अव्यवस्था पर आस्था भारी है। हजारों की तादात में श्रद्धालु यहा आते है। मंदिर से लेकर मेन रोड तक अव्यवस्थाए बरकार है।
विगत वर्ष मेले के दौरान सैकड़ों जेब कटने की वारदात सामने आई थी जिसका डर लोगों की जेहन में अभी तक ताजा है। इस बार भी प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता दावा कर रहा है , लेकिन यहां पुलिस व्यवस्था ढीली है। युवा समाज सेवी जित्तू चौबे ने बताया की मेले में कई बड़ी बड़ी दुकानें आई है, बड़ी तादात में महिला, पुरुष, बच्चों का आना मेले में रहता है । इस बार जो व्यवस्थाएं है वो नाकाफी है । जिला प्रशासन जल्द ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें।

More Stories
कटनी में अवैध खनन का बड़ा खेल: पढ़रेही–जमुआनि में दिन-दहाड़े उत्खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप महीनों से जारी लाइमस्टोन खनन, भारी मशीनों और डंपरों की आवाजाही—खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
स्वत: संज्ञान का मामला, अत: हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जा सकती – हाई कोर्ट ने टिप्पणी के साथ आशुतोष दीक्षित का आवेदन किया निरस्त – भाजपा विधायक संजय पाठक के विरुद्ध आपराधिक अवमानना का मामला
कलेक्टर को भेंट की ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका