Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्रेकिंग समाचार दोनों
लोकेशन बसवा जिला दौसा
दिनांक 13 मार्च 2024
न्यूज़ 24/7 इंडिया

रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
मोबाइल -9461275294
राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान
– ‌‌ न्यूज़ हैडलाइन-

समाचार विस्तार से
(माचाड़ीअलवर)- दौसा जिले के बसवा में आदिवासी चलन से हुई शादी बनी चर्चा का विषय जोहार जागृति मंच के बैनर तले खूण्ड जाटोली निवासी धर्मेंद्र कुमार ने अपनी शादी में दहेज,डीजे, अंधविश्वास,पाखण्ड,दिखावे मुक्त,वैज्ञानिक दृष्टिकोण युक्त, पर्यावरण संरक्षित ध्याड़ी (धराडी) प्रथा विवाह पद्धति से विवाह किया जिसमें दोनों पक्षों के गोत्र धराडी वृक्ष व भारतीय संविधान को साक्षी मानते हुए फेरे लेकर शादी सम्पन्न की गई दुल्हे धर्मेंद्र का कहना है बिन खर्चीली इस शादी से समाज में सुंदर संदेश जाएगा क्योकिं एक पिता को उसकी पुत्री कभी भी भार नहीं लगेगी तथा गरीब से गरीब व्यक्ति इस तरह अपनी बेटी की शादी को आसानी से कर पाएगा साथ जिस प्रकृति से हमारा जीवन चक्र चलता है उसका भी कूल धराडी (ध्याड़ी)पौधा को साक्षी रखने से पेड़ों का संरक्षण होगा जिससे पर्यावरण सुरक्षित होने के साथ ही मानव जीवन सरल,सुरक्षित, संरक्षित होगा। इस अनोखी शादी में बारात विदाई में केवल 10 रूपए दिए तो उनकी संख्या भी मात्र 150 रखी तथा दिन में 04 बजे दुल्हन के घर बारात पहुंचकर रात 08 बजे विदा होकर लौट गई वही शाम 7: 15 बजे गोधूली समय में फेरे सम्पन्न हुए। साथ ही दुल्हे धर्मेंद्र सरकारी सेवा में होने के बाद भी बेरोजगार लड़की से शादी कर लालच से दूर साहसी मिशाल पेश की। इसलिए यह शादी आस पास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।