Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकसभा निर्वाचन 2024: एसएसटी, एफएसटी, विडियो निगरानी दल एवं उड़नदस्ता टीम को दिया गया प्रशिक्षण,,,,,।
न्यूज़ 24×7 इंडिया,
रिपोर्ट:_ ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा 13 मार्च 2024/ आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के परिप्रेक्ष्य में जिले में तैयारियां शुरू कर दी गई है। आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा की उपस्थिति में ऑडिटोरियम में एसएसटी, एफएसटी, विडियो निगरानी दल एवं उड़नदस्ता दलों को में प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर श्री छिकारा ने कहा कि निर्वाचन एक महत्वपूर्ण कार्य है, इसके लिए आयोजित प्रशिक्षण को गंभीरता से प्राप्त करें। उन्होंने सभी टीमों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं सजगता से करने कहा। उन्होंने लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान विडियो निगरानी दल, उडऩदस्ता दल एवं स्थैतिक निगरानी दल के कार्यों के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।