थाना पनिहार पुलिस की शराब माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही

ग्वालियर 16.03.2024 । आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार तथा अवैध शराब की खरीद फरोख्त करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशानुसार अति. पुलिस अधीक्षक (उत्तर) श्री षियज़ के.एम.,भापुसे के द्वारा अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों को भी अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी (ग्रामीण) श्री चन्द्रभान सिंह चड़ार के नेतृत्व में थाना पनिहार पुलिस द्वारा आज दिनांक 16.03.2024 को लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुये अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी पनिहार धवल सिंह चौहान की टीम द्वारा आज चेकिंग के दौरान ग्राम रामपुर एवं पार के बीच मंदिर के सामने टेकरी पर देशी हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब की दो प्लास्टिक की कैनों में 30-30 लीटर कुल 60 लीटर अवैध शराब सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके से देशी शराब बनाने के उपकरण प्लास्टिक की टंकी, 400 लीटर गुड़ लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया। थाना पनिहार में धारा 34(2) आवकारी एक्ट के तहत प्रकरण कायम कर आरोपीगणों को न्यायालय पेश किया गया है।
बरामद माल:- 60 लीटर देशी हाथ भट्टी की बनी अवैध शराब कीमती 12000/- रुपये एवं 400 लीटर गुड लहान कीमती 80000/- रुपये का नष्ट किया गया।
सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी पनिहार निरी. धवल सिंह चौहान, सउनि विनोद छारी, आरक्षक चन्द्रसेन धाकरे, आरक्षक रविन्द्र सिंह, आरक्षक लोकेन्द्र जाट, आरक्षक रूपेन्द्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है