लोकेशन राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान।
दिनांक 16 मार्च 2024
न्यूज़ 24/7 इंडिया
रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
मोबाइल -9461275294
राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान
-न्यूज़ हैडलाइन-

-समाचार विस्तार से-
(माचाड़ीअलवर):- बृजवासी गौ रक्षक सेना भारतीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्मदास महाराज ने व्हाट्सएप द्वारा मीडिया कर्मी नागपाल शर्मा को बताया कि गौ-भक्तों गौमाता को राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा दिलाने हेतु धर्म सम्राट करपात्री जी महाराज ने 1966 में संसद घेराव किया था और तत्कालीन केंद्र सरकार ने गौ भक्तों की बात मानने की बजाय उन पर गोलियां चलवाई थी। पुनः एक बार स्वतःस्फूर्त गौमाता-राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा आंदोलन चारो पीठ के शंकराचार्यों के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। जिसे गति देने के उद्देश्य से वर्तमान ज्योतिष्पीठिषावर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री:अविमुक्तेश्वरा नंद: सरस्वती १००८ जी महराज ने गोवर्धन गिरिराज परिक्रमा पश्चात गोवर्धन से दिल्ली संसद भवन तक पैदल नंगे पाँव पदयात्रा का संकल्प लेकर यात्रा फाल्गुन पंचमी शुक्ल पक्ष (14 मार्च -2024) से प्रारंभ कर दिया है, जो की चैत्र तृतीय कृष्ण पक्ष (28 मार्च-2024) को दिल्ली संसद भवन के सामने जिस स्थान पर 1966 में गौ भक्तों पर गोलियां चलाई गई थी उसी स्थान पर समाप्त होगी।
अतः आप सभी से अनुरोध है कि गौमाता को राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा दिलाने हेतु पदयात्रा के इस लिंक को अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करे ताकि भारत सरकार तक इस बात को पहुंचाया जा सके।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है