Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्रेकिंग समाचार दोनों
लोकेशन – माचाड़ी राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान
17 मार्च 2024

रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
मोबाइल-9461275294
राजगढ़ जिला अलवर

‌ -न्यूज़ हैडलाइन-

-समाचार विस्तार से-
(माचाड़ीअलवर):-प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के माली बांस रैणी चौराहे पर स्थित शिव मंदिर पर 17 मार्च 2024 रविवार से 24 मार्च 2024 रविवार तक श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया गया।कथा के शुभारंभ से पहले dj की धुन पर 151 कलशो को सर पर धारण कर महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं गीत गाते हुए और झूमते हुई चल रही थी। कलश यात्रा नंगेश्वर धाम आश्रम से शुरु हुई कलश यात्रा नंगेश्वर बाबा चौराया,बस स्टैंड सहित कस्बे के प्रमुख मार्गो से होते हुए रैणी चौराहा स्थित शिव मंदिर पहुंची।कलश यात्रा के दौरान भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की कलश यात्रा के दौरान जगह जगह ठंडे मीठे शरबत पानी की व्यवस्था कि गई। परीक्षित बने भरत लाल सैनी व उनकी पत्नी बत्तो देवी ओर महिलाओ ने पूजा अर्चना कर आरती की आरती के बाद कथा वाचिका श्रीमती प्रेमलता शर्मा द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का वाचन किया गया जिसमें भगवती ज्ञान वैराग्य की कथा,देवताओं के द्वारा अमृत कलश ले जाना आदि कथा को विस्तार से बताया गया। कस्बा निवासी रतनलाल सैनी व श्रीनारायण सैनी ने बताया की 24 मार्च रविवार को पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा और कथा का समय सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक रहेगा। कलश यात्रा के दौरान पूर्व उपसरपंच नोदया राम सैनी,पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम सैनी,आर.डी.सैनी,कबूल सैनी,रतन लाल सैनी,भोलू सैनी, श्रीनारायण सैनी ठेकेदार,रामस्वरूप, डी.सी. उर्फ़ डालूं,प्रेमचंद, राकेश, धन्सी सैनी,राम प्रसाद,देवी सहाय प्रजापत सहित काफी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे उपस्थित रहे।