Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

दिव्यांग मतदाताओं व गर्भवती महिलाओं को भी करेंगे मतदान के लिये प्रेरित

हरदा

लोकसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिले में मतदाता जागरूकता लगातार आयोजित कीए जा रहे है। जिला पंचायत के सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी रोहित सिसोनिया ने बताया कि इस सप्ताह की मतदाता जागरूकता गतिविधियां तय कर ली गई है। इनमें प्रत्येक बूथ पर बीएलओ के माध्यम से घर-घर जाकर दिव्यांग मतदाताओं की पहचान की जाएगी और उनका सूचीकरण कर उन्हें मतदान के लिये प्रेरित किया जाएगा। कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों के बीएलओ के साथ-साथ एनसीसी, एनएसएस के विद्यार्थियों, स्वसहायता समूहों की महिलाओं और स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधियों का उन्मुखीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को चिन्हित कर उनका सूचीकरण किया जाएगा और उन्हें आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिये मतदान करने के लिये प्रेरित किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिसोनिया ने सभी बीएलओ को निर्देश दिये है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में की गई गतिविधियों की जानकारी जिला निर्वाचन कार्यालय को नियमित रूप से भेजें और सोशल मीडिया पर उनके फोटो व विवरण पोस्ट करें।

हरदा से श्रीराम कुशवाह गई की रिपोर्ट