बेलवेदर स्कूल के सामने बेबस शिक्षा विभाग,
*बीआरसी के आदेश हवा में*
,
…………………………………….
कटनी. जवाब तो देना पड़ेगा, शहर के नामी ग्रामी इंटर नेशनल स्कूल बेलवेदर इन दिनों सुर्खियों में है। आरटीई की नियमों की खुले आम धज्जियां उड़ाते हुए शाला प्रबंधन ने आदिवासी, पिछड़े वर्ग के आरटीई योजना से दाखिल हुए बच्चों के अभिवावकों से अवैध रूप से रुपए वसूलने का मामला प्रकाश में आया था। जिसमे शिक्षा विभाग के जिला प्रमुख ने संज्ञान लेते हुए जांच के लिए बीआरसी कटनी को आदेशित किया था। तत्पश्चात बीआरसी कार्यालय कटनी ने बेल वेदर स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर 5 दिवस में जवाब मांगा था , जिस पर स्कूल प्रबंधन ने बीआरसी को मौखिक रूप से आश्वासन दिया था की अभिवावकों से लिए गए रुपए वापिस किए जायेगे, बावजूद इसके स्कूल प्रबंधन इस नोटिस – नोटिस के खेल को गंभीरता से नहीं लेता। इस बड़े घोटाले के सामने आने के बाद भी कटनी शिक्षा विभाग इसमें तारीख पे तारीख, तारीख में तारीख बढ़ाता जा रहा है। आज दिनांक तक बच्चों के अभिवावकों को न्याय नहीं मिला है इससे शिक्षा विभाग और बेलवेदर स्कूल प्रबंधन की मिलीभगत की बू आ रही है। मीडिया द्वारा बार बार बीआरसी कार्यालय में फोन लगाने पर अधिकारी महोदय फोन नही उठा रहे है।इस तरह के गंभीर मामलों में भी नकेल नही कसी जा रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि स्कूल प्रबंधन के आगे हार गया है जिला प्रशासन।

More Stories
कटनी में अवैध खनन का बड़ा खेल: पढ़रेही–जमुआनि में दिन-दहाड़े उत्खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप महीनों से जारी लाइमस्टोन खनन, भारी मशीनों और डंपरों की आवाजाही—खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
स्वत: संज्ञान का मामला, अत: हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जा सकती – हाई कोर्ट ने टिप्पणी के साथ आशुतोष दीक्षित का आवेदन किया निरस्त – भाजपा विधायक संजय पाठक के विरुद्ध आपराधिक अवमानना का मामला
कलेक्टर को भेंट की ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका