लोकेशन राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान
दिनांक 21 मार्च 2024
रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
मोबाइल-9461275294
राजगढ़ जिला अलवर
न्यूज़ हैडलाइन

– समाचार विस्तार से-
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- श्री ब्राह्मण समाज राजगढ़ कि महिला पदाधिकारिओं सहित महिलाओं ने राजेश्वरी देवी मिश्रा कि अध्यक्षता में होली मिलन समारोह व फाग उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।
समाज के सचिव प्रदीप शर्मा ने बताया कि फाग उत्सव को लेकर परशुराम भवन में एक दिन पहले एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें होली मिलन समारोह व फाग उत्सव मनाने का निर्णय लिया। इस फाग उत्सव में कस्बे सहित आस-पास की महिलाओं ने होली मिलन समारोह में भाग लेकर बड़े हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह व फाग उत्सव मनाया। महिलाओं ने एक दूसरे के रंग बिरंगी गुलाल लगाकर होली खेली और नाचते गाते व गुलाल लगाते हुए होली के गीतों का आनंद लिया। होली मिलन समारोह कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने एक दूसरे के गले मिलकर होली की हार्दिक शुभकामना में एवं बधाई एक दूसरे को दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं को चाय के साथ अल्पाहार की व्यवस्था की गई। उसके बाद सभी महिलाओं को होली मिलन समारोह के उपलक्ष्य में गिफ्ट के तौर पर मिठाई के साथ एक -एक आइटम दिया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष राजेश शर्मा ठेकेदार,पूर्व अध्यक्ष संत ज्ञानेश्वर शर्मा,कोषाध्यक्ष मदनलाल शर्मा,सचिव प्रदीप शर्मा,जगदीश शर्मा,बृजवासी गौ रक्षक सेना के जिलाध्यक्ष नागपाल शर्मा,पंडित उदयभान शर्मा,अखिलेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, व समाज की महिला अध्यक्ष राजेश्वरी देवी,प्रीति शर्मा वंदना शर्मा सीता शर्मा किरण शर्मा डॉ नीरज शर्मा, शांति देवी शर्मा,बीना शर्मा,पुष्पा शर्मा,शकुंतला शर्मा,गीता शर्मा,सुमन शर्मा सावित्री शर्मा,कनुप्रिया शर्मा, चिना शर्मा,मधु शर्मा,बेबी शर्मा,मंजू शर्मा,बिल्लो शर्मा,द्रोपती,गुड्डी,रानु, हर्षिता मिथलेश जैमन व कई महिला सदस्य उपस्थित रही

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है