Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

हेडलाईन :

रिपोर्ट : बिलासपुर संभाग हेड केदारनाथ बरेठ

सक्ति : जिले के बाराद्वार क्षेत्र अंतर्गत डुमरपारा में शुभ मिनरल्स के द्वारा क्षमता से अधिक अवैध खनिज का भंडारण किया गया है। जिसको लेकर जिले के कलेक्टर कार्यालय में खनिज शाखा को पत्र लिखकर शिकायत भी किया गया है। परंतु जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा जिस प्रकार शुभ मिनरल्स पर मेहरबानी दिखाई जा रही है वह समझ से परे है।
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बाराद्वार के समीप ग्राम-डुमरपारा में शुभ मिनरल्स की डोलोमाइट क्रेशर संचालित है। और भंडारण क्षमता 1 लाख 20 हजार मिट्रिक टन का खनिज विभाग से परमिशन है। परंतु शुभ मिनरल्स के द्वारा नियमो के विरुद्ध 3 से 4 लाख मिट्रिक टन का लगभग भंडारण कर नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
अवैध भंडारण के इस हाई प्रोफाइल मामले पर विभाग में शिकायत भी किया गया है। जिसको लेकर शिकायतकर्ता ने बताया कि शुभ मिनरल्स के द्वारा जो अवैध भंडारण हो रहा है वह कोई नई बात नहीं है। इनके द्वारा बाराद्वार क्षेत्र में ही अकलसरा गांव के समीप डोलोमाइट का खदान भी संचालित हो रहा है। जिसमें खनिज विभाग के द्वारा स्वीकृत लीज से बाहर अवैध डोलोमाइट का उत्खनन भी किया जा रहा है। जिससे सरकार को राजस्व की भारी हानि भी हो रही है। लेकिन खनिज विभाग द्वारा किसी भी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। क्षेत्र में लगातार अवैध खनिज भंडारण करने वालो एवं अवैध खनिज उत्खनन करने वालों पर खनिज विभाग के द्वारा कार्यवाही नहीं होने से इनके हौसले और अधिक बुलंद होते जा रहे हैं।
सक्ति क्षेत्र में खनिज विभाग द्वारा अवैध भंडारण एवं अवैध खनिज उत्खनन पर कार्यवाही कब तक किया जाएगा ये देखना होगा। अवैध भंडारण एवं अवैध खनिज उत्खनन को लेकर पूरे प्रदेश में सक्ति जिला आगे निकलने को उतारू है। क्षेत्र के जनमानस में अवैध भंडारण एवं अवैध खनिज उत्खनन को लेकर रोष व्याप्त हो रहा है जिससे विभागीय कार्यवाही पर सवाल उठने लगे हैं। विभाग द्वारा कब तक मामले को लेकर कार्यवाही होती है। इसका जनमानस को इंतजार रहेगा।