लोकेशन- गंगापुर सिटी राजस्थान
दिनांक 22 मार्च 2024
रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
मोबाइल-9461275294
राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान

-समाचार विस्तार से-
(माचाड़ीअलवर):-गंगापुर सिटी के बालघाट समीप राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय मोरडा में शुक्रवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन हुआ। बैठक में इस सत्र में अभिभावकों ने अपने अपने बच्चों के अच्छाई एवं जो कुछ कमी है उसे शिक्षकों के समक्ष रखी। शिक्षकों द्वारा बच्चों में सुधार एवं प्रगति को लेकर आश्वासन भी दिया गया।
बैठक में शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों को समय से विद्यालय भेजने गृह कार्य पूर्ण कराने सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। जानकारी के अनुसार बैठक में वर्ग 01 से08 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावक की नियुक्ति ने भाग लिया। शिक्षकों ने कहा कि सरकार बच्चों को निःशुल्क शिक्षा,किताबें, ड्रेस आदि दे रही है इसका सदुपयोग कराएं।
बच्चों को नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित करें तथा नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान बच्चों को चहक के गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाने की पहल की गई। अभिभावकों ने शिक्षकों से मिलकर अपने बच्चों के शैक्षणिक,कौशल,मानसिक एवं समग्र विकास के बारे में चर्चा की। साथ ही अभिभावकों ने शिक्षकों से मिलकर बेहतर तरीके से संचालन का सुझाव दिया इस दौरान प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह चौहान धीरेंद्र शर्मा दिनेश चंद मीणा निशा सामाजिक कार्यकर्ता जीतेन्द्र शर्मा जयप्रकाश शर्मा कुंजी महावर विष्णु सोनू नीरज आदि मौजूद थे। मीडिया कर्मी नागपाल शर्मा को यह जानकारी व्हाट्सएप से महेंद्र मीणा द्वारा दी गई।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है