लोकेशन- पिनान, तहसील रेणी,
जिला-अलवर, राजस्थान,
दिनांक 22 मार्च 2024
रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
मोबाइल-9461275294
राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान
-न्यूज़ हैडलाइन-

-समाचार विचार से-
(माचाड़ीअलवर):- रैणी उपखंड क्षेत्र के पिनान नाके पर पुलिस ने कार से करीब 03 लाख से अधिक की नगदी जप्त की है।व लोकसभा चुनाव के मध्यनजर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अवैध शराब,कैश एवं तस्करी की रोकथाम के लिए दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे के मध्य पिनान नाका पर नाकेबंदी एवं सघन चेकिंग अभियान के तहत राजगढ़ पुलिस टीम ने एक कार से तीन लाख आठ हजार पांच सौ रुपये की नगदी सहित वाहन जप्त किया है। थानाधिकारी रामजीलाल मीना ने बताया कि पिनान नाके पर नाकेबंदी के दौरान दिल्ली की ओर से आ रही कार की तलाशी लेने पर तीन लाख आठ हजार पांच सौ रुपये की नगद राशि बरामद की गई।चालक से पूछताछ के दौरान सन्तोषजनक जवाब नही दिया। इस पर उक्त राशि को चुनाव के दौरान वितरण होने का अंदेशा होने पर राशि सहित वाहन को जप्त कर लिया है। मीडिया कर्मी नागपाल शर्मा को यह जानकारी महेंद्र मीणा द्वारा दी गई।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है