वाहन चेकिंग के दौरान 2 लाख जप्त
लोकसभा चुनाव की तैयारी में सक्रिय एवं लगातार वाहनों की चेकिंग कर रही कुठला पुलिस को आज वाहन चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। थाना कुठला पुलिस द्वारा पन्ना तिराहा पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 21 म 61 45 को रोका गया और मोटरसाइकिल सवार के बैग को चेक किया गया तो उसमें से नगदी 2 लाख रुपए मिले पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो उक्त पैसे साइन कृष्णा पेट्रोल पंप मैहर रोड के हवाले से आना सामने आया। मोटरसाइकिल चालक धीरेंद्र शुक्ला ने बताया कि वह पेट्रोल पंप पर मैनेजर का काम करता है और उसके द्वारा परिवहित किये जा रहे यह रुपए पेट्रोल पंप की राशि हैं उसके द्वारा दस्तावेज पेश करने पर जप्त राशि उसे सुपुर्द कर दी गई। पुलिस द्वारा सभी से यह अपील की गई है कि यदि अपने साथ नगदी रखते हैं तो असुविधा से बचने के लिए संबंधित नगदी के दस्तावेज अवश्य साथ में रखें
More Stories
बसंत यादव बने कटनी जायंट्स के नए कप्तान, शिवराज गोस्वामी को मिली सचिव की जिम्मेदारी
कटनी में दलित बेटी की शादी में पुलिस कार्रवाई का आरोप, मंडप से दूल्हा-दुल्हन को थाने ले जाने पर उठा विवाद
“यहाँ शराब पीना मना है” के नीचे छलक रहे जाम, एनकेजे थाना क्षेत्र की तस्वीरों ने खोली निगरानी की पोल