*विश्व वानिकी दिवस: बडवारा में रोपे गए 1 हजार आम के पौधे*
*जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा का परिसर 1 हजार पौधों के रोपण का बना साक्षी*
कटनी । विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर गुरूवार को जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा का परिसर एक हजार आम के पौधों के रोपण का साक्षी बना।
यहां कलेक्टर अवि प्रसाद सहित जवाहर नवोदय विद्यालय बड़वारा के छात्रों और शैक्षणिक एवं लिपिकीय स्टाफ ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के एक हजार आम के पौधे रोपे। उत्साह, उमंग और उल्लास के माहौल में यहां के छात्रों ने आम के पौधे लगाए और फिर उनकी खुद सिंचाई की।
जवाहर नवोदय विद्यालय के परिसर में यह पौधारोपण बिरला व्हाइट फैक्ट्री ने सी.एस.आर मद से किया है।पौधों की देखरेख और सिंचाई की जिम्मेदारी के दायित्व का निर्वहन भी बिरला व्हाइट प्रबंधन द्वारा किया जायेगा।
इस दौरान बिरला के यूनिट हेड अंजनी पाण्डेय, प्राचार्य आर .के. सेजवार, पी.के.ठाकुर, स्पोर्टस टीचर श्री पासी सहित सी.ई.ओ बड़वारा के.के. पाण्डेय मौजूद रहे।





More Stories
कटनी में अवैध खनन का बड़ा खेल: पढ़रेही–जमुआनि में दिन-दहाड़े उत्खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप महीनों से जारी लाइमस्टोन खनन, भारी मशीनों और डंपरों की आवाजाही—खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
स्वत: संज्ञान का मामला, अत: हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जा सकती – हाई कोर्ट ने टिप्पणी के साथ आशुतोष दीक्षित का आवेदन किया निरस्त – भाजपा विधायक संजय पाठक के विरुद्ध आपराधिक अवमानना का मामला
कलेक्टर को भेंट की ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका