Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 23, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

**कटनी में फर्जी दस्तावेज लगा दो ने पाई नौकरी, एक आगनवाड़ी कार्यकर्ता तो दूसरा सुपर वाइजर बन रह रहे ठाठ बाट* से
…………………………………….

कटनी . जिले में फर्जी दस्तावेज लगा सरकारी ड्यूटी करने के एक नही दो – दो मामले सामने आए हैं। नित्य प्रति रोज नए नए खुलासे हो रहे है। ताजा तारीन मामला कन्हवारा में अपने रिश्तेदार के बीपीएल कार्ड में गलत तरीके से नाम जुड़वा के सपना नामदेव सालो से नौकरी कर रही हैं ।जिसकी शिकायत भी उच्च स्तर पर करने के बावजूद निश्चिंत होकर कार्यरत हैं। जिसके कारण पात्र आवेदिका इस पद से वंचित रह गई।
इसी तरह दूसरा मामला जिले के बड़वारा का है जहा एस पी पाटकर ने एमपीडब्ल्यू के पद पर फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी हासिल की गई और अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुपर वाइजर पद का सुख भोग रहा है।
सुपर वाइजर के कारनामे का खुलासा तब हुआ जब एक आरटीआई कार्यकर्ता ने उनके योग्यता संबंधी दस्तावेजों की जानकारी मांगी तो जानकारी चौकाने वाली सामने आई जिसमे एसपी पाटकर की बोर्ड की मार्कशीट फर्जी निकली है।
जिले की मीडिया लगातार ऐसे मामले उठाती रही है फिर भी इन कर्मचारियों पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। अगर जिला प्रशासन इनकी जांच बारीकी से करवाए तो इन सभी फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी करने वालों का पर्दाफाश हो सकता है।