*खिडकी से सट्टा खिलाने वाला पहुचा जेल कुठला पुलिस की कार्यवाही*
पुलिस अधीक्षक महोदय अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अति. पुलिस अधीक्षक महोदय संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कुठला पुलिस द्वारा खिडकी से सट्टा खिलाने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की गई है ।
संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम पटवारा में पंकज पटेल द्वारा खिडकी से सट्टा खिलाने की सूचना प्राप्त हो रही थी इसी के चलते पुलिस द्वारा आरोपी पंकज पटेल पिता विनोद पटेल उम्र 21 साल ग्राम पटवारा के कब्जे से सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम 600/रुपये जप्त किया गया एवं धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई गौरतलब है कि विगत दिनो में खिडकी से सट्टा खिलाने वाले कुख्यात कबरा के विरुद्ध भी कार्यावही करते हुए उसकी खिडकी के बाहर कुठला पुलिस द्वारा दीवल खडी करवा दी गई थी इसी तरह सट्टा खिलाने वालो को कुठला पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों का दमन किया जावेगा । पुलिस द्वारा आरोपी पंकज पटेल को धारा 151 जाफौ के तहत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया ।
रिपोर्टर संदीप शर्मा कटनी

More Stories
कटनी में अवैध खनन का बड़ा खेल: पढ़रेही–जमुआनि में दिन-दहाड़े उत्खनन, प्रशासन पर मिलीभगत के आरोप महीनों से जारी लाइमस्टोन खनन, भारी मशीनों और डंपरों की आवाजाही—खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे गंभीर सवाल
स्वत: संज्ञान का मामला, अत: हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जा सकती – हाई कोर्ट ने टिप्पणी के साथ आशुतोष दीक्षित का आवेदन किया निरस्त – भाजपा विधायक संजय पाठक के विरुद्ध आपराधिक अवमानना का मामला
कलेक्टर को भेंट की ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका