Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहादत दिवस पर शहीदों को किया याद
भिंड : शहादत दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को नमन किया। शनिवार को धनवंतरी बाई धर्मशाला में शहीदों की तस्वीर पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कि‍या। देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने तीनों शहीदों को याद किया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि आजादी की लड़ाई में भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इन तीनों सेनानियों के बलिदान के 93 साल पूरे हो चुके हैं। अदालती आदेश के मुताबिक इन तीनों को 24 मार्च, 1931 को सुबह आठ बजे फांसी लगाई जानी थी, लेकिन 23 मार्च, 1931 को ही शाम करीब 7 बजे फांसी लगा दी गई। 23 मार्च 1931 को हुई इतिहास की इस बड़ी घटना को ‘’शहीद दिवस’’ के रूप में मनाया जाता है।
एवं इस मौके पर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सिद्धार्थ जैन ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रति युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करने वाले क्रांतिकारी एवं अमर बलिदानी सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी है। आज सम्पूर्ण देश उनके बलिदान, साहस और शौर्य को नमन कर रहा है।
इस अवसर पर भाजपा नेता ओमप्रकाश बाबूजी, एड. रविंद्र सिंह नरवरिया,मंडल अध्यक्ष टीपू भदौरिया,मंडल अध्यक्ष अमित जैन, भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक दीपू राजावत,मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत सोनी,मंडल उपाध्यक्ष सुनील शर्मा,मंडल उपाध्यक्ष सूरज बरुआ,युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सौरव जैन,पवन जैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।