लोकेशन- राजगढ़ ,जिला (अलवर) राजस्थान
दिनांक- 23 मार्च 2024
न्यूज़ 24/7 इंडिया
रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान
न्यूज़ हैडलाइन
पंचायती पुस्तकालय में धूमधाम के साथ मनाया शहीद दिवस।
समाचार विस्तार से-
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़ पंचायती पुस्तकालय एवं लायंस क्लब राजगढ़ के संयुक्त
तत्वावधान में शहीद ए आजम भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पीत कर सादर श्रद्धांजलि दी गई और एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।पंचायती पुस्तकालय के अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा ने बताया की पंचायती पुस्तकालय वाचनालय में आज शहीद दिवस के अवसर पर । संगोष्ठी में वक्ता शिक्षाविद योगेश वशिष्ठ,नंदलाल बैरवा,लायंस क्लब के अध्यक्ष खेम सिंह आर्य,अजय शर्मा,वीरेंद्र कुमार शर्मा,एन एल वर्मा, लोकेश रावत,शहीदे आजम सरदार भगत सिंह,-राजगुरु,-सुखदेव पर अपने ऐतिहासिक विचार व्यक्त कर सादर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर संजय राजस्थानी ने देश भक्ति गीत सुनाकर सदन को राष्ट्रभक्ति में अभी भूत किया। इस अवसर पर लायन वीरेंद्र दाधीच, दुष्यंत आर्य,रामनिवास मीणा, मदनलाल शर्मा,प्रीति विजय,मुरारी लाल शास्त्री आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन किशोर मुखर्जी द्वारा किया गया।



More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है