- हरदा, बैतूल और खंडवा जिलों के कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों ने पोखरनी चेक पोस्ट का किया निरीक्षण हरदा
लोकसभा निर्वाचन के लिए हरदा जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेक पोस्ट बनाकर वहां पर कुल 6 स्थैतिक निगरानी दल तैनात किए गए हैं। इन चेक पोस्ट पर अन्य जिलों से हरदा जिले में आने व जाने वाले वाहनों की लगातार चेकिंग की जाती है। तथा चेकिंग के दौरान पाई जाने वाली संदिग्ध सामग्री व संदिग्ध नगद राशि जप्त करने की कार्यवाही की जाती है। शनिवार को हरदा- बैतूल- हरसूद संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कलेक्टर हरदा आदित्य सिंह तथा कलेक्टर खंडवा अनूप कुमार सिंह के साथ खिरकिया तहसील के ग्राम पोखरनी में खंडवा जिले की सीमा पर बनाए गए चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां तैनात कर्मचारियों से अब तक की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल झरिया, पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे और पुलिस अधीक्षक खंडवा मनोज राय के अलावा जिला पंचायत हरदा के सीईओ रोहित सिसोनिया भी मौजूद थे।


हरदा से श्रीराम कुशवाह की रिपोर्ट

More Stories
आंगनवाड़ी केन्द्रों में आयोजित हुआ ‘‘विद्यारम्भ समारोह’’
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी