ब्रेकिंग समाचार
लोकेशन जयपुर राजस्थान
दिनांक 23 मार्च 20२4
न्यूज़ 24 * 7
रिपोर्टर प्रियंका माली
मोबाइल नंबर 6376835017
-समाचार विस्तार से-
Press Note-2(23-03-2024)
लोकसभा चुनाव-2024
नव मतदाताओं को मतदान के लिए किया प्रेरित
– मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सुबोध स्कूल में हुआ आयोजन
– स्टूडेंट्स बोले हम हैं भारत के भावी मतदाता, जरूर करेंगे मतदान

जयपुर, 22 मार्च। एक स्वस्थ एवं सफल लोकतंत्र के लिए आवश्यक है प्रत्येक मतदाता की सक्रिय एवं प्रभावी भागीदारी। इसीलिए आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला स्वीप टीम के तत्वाधान में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रकाश राजपुरोहित एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. शिल्पा सिंह के निर्देश पर जयपुर के रामबाग स्थित सुबोध स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में नव मतदाताओं एवं शिक्षकों को आगामी 19 अप्रैल एवं 26 अप्रैल को मतदान के लिए प्रेरित किया गया।
इस मौके पर स्टूडेंट्स ने मै भारत हूं गीत पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। साथ ही मैं हू भारत का भावी मतदाता जैसे स्लोगन के जरिय अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प भी लिया। जिला स्वीप टीम ने कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों स्टूडेंट्स एवं शिक्षकों को सी-विजिल, वीएचए, सक्षम एवं केवाईसी एप की जानकारी दी। साथ ही मतदान के जरिये लोकतंत्र के इस महोत्सव में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया एवं कार्यक्रम में मतदान की शपथ भी दिलाई।

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान
Honoured to be part of the Mindfulness Summit hosted by FICCI Ladies Organisation in Jaipur today.