*होली के दिन बड़ी तादात में शराब जप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में*
*कुठला पुलिस को मिली बड़ी सफलता*
पुलिस अधीक्षक कटनी अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अति. पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में कुठला पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई है । घटना का सम्पूर्ण विवरण इस प्रकार है कि थाना कुठला पुलिस को दिनांक 24.03.2024 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि पहलवान ढाबा के आगे नहर के पास एक लड़का अवैध रूप से शराब लिये बिक्री करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है जिसकी सूचना पर कुठला पुलिस द्वारा आरोपी सूरज निषाद पिता मोहन निषाद पिता मोहन निषाद उम्र 25 वर्ष निवासी इन्द्रिरा नगर गली नंबर 4 थाना कुठला जिला कटनी को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से 395 पाव कुल 71 लीटर देशी शराब कीमत 39500 रुपये को जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई । आरोपी ने पूछताछ में बताया कि जप्तशुदा शराब को होली एवं धुरेड़ी के दिन बेचने की योजना थी ।
संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में की गई जिसमें उप निरी. विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक रामेश्वर सिंह, अजय यादव, नन्दकिशोर अहिरवार, आरक्षक संजय यादव आदि थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही ।
रिपोर्टर संदीप शर्मा कटनी

More Stories
स्वत: संज्ञान का मामला, अत: हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जा सकती – हाई कोर्ट ने टिप्पणी के साथ आशुतोष दीक्षित का आवेदन किया निरस्त – भाजपा विधायक संजय पाठक के विरुद्ध आपराधिक अवमानना का मामला
कलेक्टर को भेंट की ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका
महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर सांसद वीडी शर्मा का करारा प्रहार, कहा- देश की मातृ शक्ति कांग्रेस सहित विपक्ष को समय आने पर करारा जवाब देगी सांसद श्री शर्मा ने कटनी में सुना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश