*रंगोत्सव पर बच्चों ने कलेक्टर संग खेली रंगों की होली*
*आसरा बाल गृह के बच्चों ने कलेक्टर को किया रंगों से सराबोर ,बच्चों ने चलाई पिचकारियां, मची रंग-गुलाल की धूम
*
कटनी। रंगों के पर्व होली पर कलेक्टर श्री अवि प्रसाद बच्चों के साथ बच्चे बने नजर आए। उन्होंने आसरा बाल गृह के बच्चों की नटखट टोली के साथ रंग और गुलाल की जमकर होली खेली और बच्चों की खुशियों में शामिल हुए। बच्चों ने यहां गुझिया, कचौड़ी, आलू -मटर चाट सहित भांति-भांति के लजीज व्यंजनों और मिठाईयों का ज़ायका लिया।इस दौरान जिले के कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
*बच्चों की खुशी से दोगुना हुआ पर्व का उत्साह*
कलेक्टर अवि प्रसाद के साथ नटखट अंदाज में होली खेल रहे बच्चों की खुशी देखते ही बनती थी। कलेक्टर ने भी बच्चों के साथ बच्चा बन खेलीं रंगों की होली। कलेक्टर श्री प्रसाद के साथ होली खेलकर बच्चे बेहद खुश हुए।बच्चों की इसी खुशी ने रंगोत्सव के उल्लास और उत्साह को दोगुना कर दिया। कलेक्टर श्री प्रसाद के साथ -साथ जिले के मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने भी बच्चों के साथ होली खेली।
बच्चों के साथ बच्चा बनकर होली का आनंद उठाते अधिकारियों की खुशी भी देखते ही बनती थी। होली खेलने के साथ -साथ बच्चों ने होली के पारंपरिक व्यंजनों सहित चटपटे स्वाद का आनंद उठाया। इस दौरान आसरा बाल गृह के संचालक सहित कलेक्ट्रेट और अन्य विभागीय अधिकारी- कर्मचारी मौजूद रहे।
*कलेक्टर ने पिछले साल भी बच्चों संग मनाई थी होली*
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री प्रसाद से आसरा बाल गृह के बच्चों का आत्मीय लगाव किसी से छिपा नहीं है। बीते साल कलेक्टर के बाल आसरा गृह भ्रमण के दौरान यहां के बच्चों ने कलेक्टर श्री प्रसाद के साथ होली खेलने की इच्छा जताते हुए उन्हें बाल गृह आने का निमंत्रण दिया था। जिस पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने बच्चों से उनके साथ होली खेलने का वादा किया था। इसी वादे को पूरा करते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद ने अपने निवास पर बीते साल आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में बाल गृह के बच्चों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया था। जहां कलेक्टर श्री प्रसाद ने बच्चों के साथ करीब 3 घंटे तक जमकर होली खेली थी।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने बीते साल कलेक्टर निवास में बच्चों संग मनाई गई होली की तरह ही इस साल भी होली का पर्व बच्चों के बीच मनाया और खुशियां बांटी। बच्चों ने भी अपने चहेते कलेक्टर को उमंग, उल्लास और खुशियों के रंगों से सराबोर कर दिया।

More Stories
स्वत: संज्ञान का मामला, अत: हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जा सकती – हाई कोर्ट ने टिप्पणी के साथ आशुतोष दीक्षित का आवेदन किया निरस्त – भाजपा विधायक संजय पाठक के विरुद्ध आपराधिक अवमानना का मामला
कलेक्टर को भेंट की ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका
महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर सांसद वीडी शर्मा का करारा प्रहार, कहा- देश की मातृ शक्ति कांग्रेस सहित विपक्ष को समय आने पर करारा जवाब देगी सांसद श्री शर्मा ने कटनी में सुना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश