*कलेक्टर श्री प्रसाद ने जिलेवासियों को दी होली की शुभकामनाएँ*
कटनी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवि प्रसाद ने जिलेवासियों को रंगों और उमंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने त्यौहार मनाते समय हर्बल रंगों और गुलाल का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि सभी लोग होली का त्यौहार सामाजिक समरसता और भाईचारे के साथ मिल-जुलकर मनाएँ।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रसाद ने जिले के निवासियों से यह भी अपील की है कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व भी देश में मनाया जा रहा है। इस महापर्व में भी सभी लोग मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी सहभागिता निभाएँ।

More Stories
स्वत: संज्ञान का मामला, अत: हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जा सकती – हाई कोर्ट ने टिप्पणी के साथ आशुतोष दीक्षित का आवेदन किया निरस्त – भाजपा विधायक संजय पाठक के विरुद्ध आपराधिक अवमानना का मामला
कलेक्टर को भेंट की ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका
महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर सांसद वीडी शर्मा का करारा प्रहार, कहा- देश की मातृ शक्ति कांग्रेस सहित विपक्ष को समय आने पर करारा जवाब देगी सांसद श्री शर्मा ने कटनी में सुना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश