👉अबीर-गुलाल लगाकर दी हाेली की शुभकामनाएं
👉उड़ रहा गुलाल, मल रहे गाल, रंगभरे गीतों पर सब दे रहे ताल


कटनी!दर्पण रंग समिति के द्वारा सामाजिक सौहार्द और प्रेम का प्रतीक रंगोत्सव के अवसर पर स्टेशन रोड पंकज पैलेस बरही में होली मिलन समारोह “फगुआ महोत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परम्परागत फाग गीतों को गाकर किया गया।
कटनी जिले की अग्रणी नाट्य संस्था दर्पण रंग समिति लोक कला संरक्षण का भार अपने कंधो पर ले कर कर्तव्य का निर्वहन कर रही है संस्था के संचालक दुर्गेश सोनी ने बताया कि बघेली लोक संस्कृति का संरक्षण एवं संवर्धन ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।
होली! भारतीयों का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है, जो वसंत ऋतु में मनाया जाता है। रंगों का यह त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत और वसंत ऋतु के शुभारंभ का प्रतीक है। जिसमें लोग हवा में गुलाल उड़ा रहे हैं और गाल पर मल रहे हैं। होली के रंगभरे गीतों पर सब ताल देकर थिरक रहे हैं, जिले भर में होली का उल्लास छाया हुआ है। विभिन्न संगठनों द्वारा जगह-जगह होली मिलन समारोह भी आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रमों में होली के गीतों पर लोग जमकर थिरक रहे हैं। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
दर्पण रंग समिति ने फगुआ महोत्सव स्टेशन रोड स्थित एक पैलेस में मनाया। जहाँ दर्पण के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में बरही नगर परिषद के अध्यक्ष श्री पियूष अग्रवाल जी दर्पण रंग समिति के अध्यक्ष डॉ.दीपक अग्रवाल जी पार्षद सरमन सोनी, दिलीप सोनी दुर्गेश सोनी,वंशरूप चौधरी,हरीश भारती,निराला द्विवेदी समेत भारी तादाद में जनसमुदाय उपस्थित रहा।।

More Stories
स्वत: संज्ञान का मामला, अत: हस्तक्षेप की अनुमति नहीं दी जा सकती – हाई कोर्ट ने टिप्पणी के साथ आशुतोष दीक्षित का आवेदन किया निरस्त – भाजपा विधायक संजय पाठक के विरुद्ध आपराधिक अवमानना का मामला
कलेक्टर को भेंट की ‘नई राहें नये अवसर’ पुस्तिका
महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर सांसद वीडी शर्मा का करारा प्रहार, कहा- देश की मातृ शक्ति कांग्रेस सहित विपक्ष को समय आने पर करारा जवाब देगी सांसद श्री शर्मा ने कटनी में सुना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का राष्ट्र के नाम संदेश