Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन- माचाड़ी,
जिला- अलवर,
राजस्थान,
रिपोर्टर- प्रदीप शर्मा,
तहसील- राजगढ़,
जिला- अलवर,
राजस्थान

(माचाड़ीअलवर):- बृजवासी गौरक्षक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्मदास महाराज ने 14 मार्च से गौ माता को राष्ट्र गौ माता घोषित करने के लिए नंगें पैर यात्रा चालू की ओर दिल्ली बदरपुर बॉर्डर पर संत धर्म दास महाराज पहुंचे। तथा राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष महंत प्रकाश दास महाराज व बृजवासी गौरक्षक सेना जिलाध्यक्ष नागपाल शर्मा से गौ माता को राष्ट्र गौमाता घोषित करवाने के बारे जब फोन द्वारा बात की गई तो राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष महंत प्रकाश दास महाराज व बृजवासी गौरक्षक सेना जिलाध्यक्ष नागपाल शर्मा अपनी टीम के सभी कार्यकर्ताओं के साथ 27 मार्च 2024 बुधवार रात्रि को श्री रामचंद्र आश्रम दिल्ली पहुंचे। इसमें जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज,गौ पुत्र गोपाल मंडी महाराज,संत धर्म दास महाराज, ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के ब्रज प्रांत प्रचारक हरि राजपूत,प्रदेश अध्यक्ष महंत प्रकाश दास महाराज,उमाशंकर दास उर्फ गुड्डू महाराज,जिला अध्यक्ष नागपाल शर्मा का गौ भक्तो ने स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर बाबूलाल शर्मा,पवन नरुका, संस्कार सैन सहित अन्य गौ भक्त मौजूद रहे। तथा दिनांक 28 मार्च 2024 गुरुवार को सुबह दस बजे श्री राम चन्द्र आश्रम पर गौ माता को गौराष्ट्र माता घोषित करवाएं जाने के लिए शांति से नारेबाजी की गई और जुलूस निकाला गया।ग्यारह बजे संसद भवन परिसर से ज्ञापन देकर वापस श्री रामचंद्र आश्रम पर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज आयें ओर उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्मदास महाराज व प्रदेश अध्यक्ष महंत प्रकाश दास महाराज ने स्वागत सम्मान किया। तथा ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के बारे में जानकारी दी। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष महंत प्रकाश दास महाराज, के साथ काफी संख्या में गौ भक्त महिला पुरुष मौजूद रहे।