Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

 

दमोह लोकसभा में लोधी-लोधी का मुकाबला, भाजपा से राहुल कांग्रेस से तरवर दिखाएंगे दम

लोकेशन बंडा

रिपोर्टर राजेंद्र लोधी

दमोह में लोधी-लोधी का मुकाबला
बीजेपी से राहुल कांग्रेस तरबर मैदान में
दमोह लोकसभा में लोधी-लोधी का मुकाबला, भाजपा से राहुल कांग्रेस से तरवर दिखाएंगे दम

कांग्रेस ने दमोह लोकसभा सीट से बंडा के पूर्व विधायक तरबर सिंह लोधी को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने यह दांव लोधी बहुल सीट होने के चलते खेला है। इससे पहले कांग्रेस से बीजेपी में आए पूर्व विधायक राहुल सिंह को इस सीट से प्रत्याशी बना चुकी है, इस तरह से अब बीजेपी और कांग्रेस की दमोह लोकसभा सीट पर स्थिति साफ हो गई है। दोनों ने लोकसभा सीट के अंतर्गत सबसे ज्यादा लोधी जाति के दो लाख 75 हजार मतदाताओं की संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया है। तरबर सिंह कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं। इससे पहले वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से तरबर सिंह लोधी बंडा 25 हजार वोट से जीत कर विधायक बने थे, हालांकि साल 2023 में दोबारा कांग्रेस से तरबर सिंह प्रत्याशी बने और 35 हजार वोटों के अंतर से बीजेपी के वीरेंद्र लोधी से चुनाव हार गए थे। मगर पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया और कांग्रेस पार्टी ने दमोह लोकसभा से प्रत्याशी बनाया

दमोह लोकसभा क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यहां पर साल 1989 से भाजपा के प्रत्याशी चुनाव जीते आ रहे हैं लगातार 9 बार भाजपा यहां से चुनाव जीत चुकी है कांग्रेस के सामने इस गढ़ को भेजने की चुनौती है पिछले लोकसभा चुनाव में भी यहां लोधी वर्सेस लोधी के बीच मुकाबला देखने को मिला था लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी को करारी हार का सामना करना पड़ा था, कांग्रेस ने 1984 में आखिरी बार यहां पर चुनाव जीता था सागर के डाल चंद्र जैन यहां से सांसद चुने गए थे

बता दें कि दमोह ही लोकसभा में तीन जिले की विधानसभाएं आती हैं जिसमें दमोह जिले की चार विधानसभा पथरिया, जबेरा दमोह और हटा है तो सागर जिले की तीन विधानसभा बंडा देवरी रहली शामिल है और छतरपुर जिले की मलहरा विधानसभा आती हैं