Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन बंडा

रिपोर्टर राजेंद्र लोधी

दमोह लोकसभा से कांग्रेस पार्टी ने बंडा से पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाए जाने पर सर्वप्रथम बंडा नगर आगमन पर श्री पंचमुखी दादा दरबार में माथा टेका और पूजा अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया ओर बाबा साहेब अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया’ ओर महात्मा गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर खजाने वाले सरकार के यहां माथा टेका विधानसभा चुनाव में तरवर सिंह लोधी को हार का सामना करना पड़ा था। कांग्रेस पार्टी ने फिर एक बार भरोसा जताया है और दमोह लोकसभा से तरवर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है इस मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे!
तरवर सिंह को दमोह लोकसभा से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाए जाने पर बंडा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया और कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की मीडिया को जानकारी देते हुए तरवर सिंह ने बताया कि दमोह लोकसभा में अभी तक भारतीय जनता पार्टी के जितने भी सांसद रहे हैं दमोह लोकसभा क्षेत्र में जिसमें बंडा विधानसभा भी आती है अभी तक कोई विशेष विकास कार्य नहीं हुए पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है और बंडा विधानसभा क्षेत्र और पूरे लोकसभा क्षेत्र की जनता यदि मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान करती है तो मैं दमोह लोकसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दूंगा