Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक भाजपा में आए कमलेश शाह का नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी बहुमूल्य क्षेत्र अमरवाड़ा विधानसभा से लगातार तीसरी बार के विधायक राजा कमलेश प्रताप शाह ने अपनी धर्मपत्नी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष माधवी शाह,बड़ी बहन जिला पंचायत सदस्य केशर नेताम के साथ शुक्रवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से एवं भगवान श्री राम का भाव मंदिर और प्राण प्रतिष्ठा से प्रभावित होकर एवं अपने अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आदिवासी समाज का उत्थान एवं क्षेत्र का समुचित विकास के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। राजा कमलेश प्रताप शाह ने विधानसभा सदस्य के पद से तथा कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दिया। शनिवार को श्री शाह के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा मंडल हर्रई के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल बाजों के साथ आतिशबाजी कर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में राजनैतिक दबदबा रखने वाले हर्रई राजघराने के राजा कमलेश प्रताप शाह का छिंदवाड़ा जिले के सीमावर्ती ग्राम कुंडाली में सर्वप्रथम नाचते गाते हुए क्षेत्र वासियों एवं कार्यकर्ताओं ने अगवानी की तत्पश्चात रास्ते में जगह-जगह स्वागत होते हुए हर्रई नगरवासियों ने राजमहल परिवार का तिलक लगाकर आत्मीय अभिनंदन किया। राजमहल परिवार द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया जाना छिंदवाड़ा पांढुरना लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की जीत की संभावना से जोड़ा जा रहा है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव 2023 में श्री शाह ने 25000 मतों के बड़े अंतर से विजय श्री प्राप्त की थी, तथा स्थानीय निकाय चुनाव में पार्टी का सर्वश्रेष्ठ परिणाम रहा था।इस अवसर पर जिला मंत्री मनोज नेमा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष शंभुदयाल साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित गुप्ता,युवा नेता राकेश डेहरिया,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र सेन,पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चौकसे,मनबोध बघेल, भाजपा मंडल हर्रई महामंत्री योगेश शर्मा,पुरुषोत्तम शर्मा,मंजू प्रसाद तिवारी,द्वारका प्रसाद गुप्ता,आशीष नेमा,हरिचरण सेन, डॉ प्रशांत शर्मा, लक्ष्मी बकलवार,संदीप मुछौरिया, एस पी पेठे,ईश्वर यादव,सोनू यादव,श्याम साहू,मंडल महामंत्री सुरलाखापा दयाराम धुर्वे,राजेश घोषी,अजय डेहरिया,राजेंद्र साहू,दीपक नायक, ऋषि साहू, अंशु सोनी,आशुतोष चौकसे,अंकुर साहू सहित परतापुर शक्ति केंद्र के समस्त बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा मंडल के समस्त ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।