लोकेशन – माचाड़ी अलवर,
रिपोर्टर प्रदीप शर्मा
राजगढ़ जिला अलवर
राजस्थान।
सात दिवसीय स्काउट्स एंड गाइड कैंप ग्राम कलसाडा में आयोजित किया जा रहा है।
(माचाड़ीअलवर):- दिनांक 28/03/24 को हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड राजस्थान जिला अलवर मुख्यालय के तत्वाधान मे b s t c विधार्थियो का सात दिवसीय कैंप ग्राम कलसाडा के कृष्णा गार्डन मे आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप की शुरुआत जिला सचिव संगीता गौड़ एवम नरेंद्र मीना द्वारा ध्वजारोहण कर की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिम्मत सिंह चौधरी चेयरमैन मालाखेड़ा,अध्यक्ष अलवर जिला सचिव श्रीमती संगीता गौड़, विशिष्ट अतिथि संतोष कुमार शर्मा, एवं नरेंद्र मीणा,रामावतार शर्मा द्वारा ध्वजारोहन कर किया गया । कैंप की शुरुआत मे विधार्थियो एवं अतिथियो द्वारा प्रार्थना गीत गाया गया। कैंप शुभारम्भ कार्यक्रम मे आये हुए सभी अतिथियो का स्काउट रीति अनुसार स्कार्फ़ पहना कर स्वागत किया गया।
इस शिविर के संचालक जिला आर्गेनाइजर स्काउट जयपुर रुपेश मीणा,सहायक शिविर संचालक जिला आर्गेनाइजर स्काउट दौसा सोनू शर्मा,क़्वार्टर मास्टर जिला प्रभारी अलवर सौरभ वर्मा आदि की देखरेख मे किया जा रहा है। जिला सचिव श्रीमती संगीता गौड़ एवम जिला प्रभारी ने बताया की ध्वजरोहन करना,मार्च पास्ट,प्राथमिक उपचार, आत्मरक्षा हेतु बचाव आदि के बारे मे इस शिविर के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।



More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है