लोकेशन- गांव -माचाड़ी,
तहसील -राजगढ़, जिला अलवर,
राजस्थान।
करंट लगने से हुए घायल बंदर का रेस्क्यू टीम के कप्तान जुगनू तमोली ने करवाया उपचार।
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़ के मेला का चौराहा राकेश मोबाइल टेलीकॉम के पास स्थित विधुत ट्रांसफार्मर के करंट लगने से एक बंदर विधुत ट्रांसफार्मर से चिपक कर घायल हो गया। करंट लगने की सूचना राकेश मोबाइल टेलीकॉम ने रेस्क्यू टीम के कप्तान जुगनू तमोली को दी।सूचना पाकर जीव प्रेमी रेस्क्यू टीम के कप्तान जुगनू तमोली मोके पर पहुंचे और उसका प्राथमिक उपचार किया उसके बाद उसको उठाकर अस्पताल लेकर गए । बंदर का उपचार करा कर उसे फल आदि खिलाएं फिर उस बंदर को गोल सर्किल पर छोड़ दिया।यह जानकारी मिडिया कर्मी व बृजवासी गौ रक्षक सेना के जिला अध्यक्ष नागपाल को वाट्सएप द्वारा जीव प्रेमी रेस्क्यू टीम के कप्तान जुगनू तमोली द्वारा दी गई।
संवाददात- प्रदीप शर्मा,
तहसील- राजगढ़,
जिला – (अलवर),
राजस्थान ।


More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया