लोकेशन- गांव -माचाड़ी,
तहसील -राजगढ़,
जिला -(अलवर),
राजस्थान ।
कट्टों में बंद अवशेष, चिकित्सक की जांच में गोवंश के अवशेषों की हुई पुष्टि।
(माचाड़ीअलवर):-अलवर शहर के मातोर रोड स्थित नए बाईपास के पास ग्राम अगवानी के नजदीक सुनसान स्थान पर सूखे कुएं में दर्जनों गौ वंश के अवशेष मिलने के बाद रूंध गिदावड़ा के बाद खैरथल में भी बीफ मंडी होने की आशंका होने लगी है। गौ सेवक राकेश शर्मा ने बताया कि अगवानी गांव के उमर खां का बास निवासी शाकिर पुत्र रसीद मेव की सूचना पर हिन्दू संगठनों ने कुएं की जांच कराई। जांच में कुएं में गोवंश होने की पुष्टि हुई। जांच के बाद सुरेन्द्र सैन को रस्सी के सहारे कुएं में नीचे उतारा तब हकीकत सामने आई। कुएं में प्लास्टिक के कट्टों में भरे गौ के अवशेष मिले। सीमा बाई गोशाला,विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल के कई दर्जन कार्यकर्ता मौके पर पहुंच कर खैरथल थाना को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पशु चिकित्सक की टीम को बुलाकर अवशेषों की जांच कराई। जिसमें कुछ नए व कुछ पुराने गोवंश के कंकाल होने की पुष्टि हुई।
पशु चिकित्सक टीम में डाक्टर मुकेश,डॉ जगदीश,डॉ जसवीर सिंह, डॉ दीपांशु व डॉ लोकेश ने कंकालों का विसरा लिया। इनमें एक गोवंश का कंकाल दस से पंद्रह दिन पूर्व का ही बताया गया है। थानाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि गौ वंशो के कुएं में कंकाल मिलने की सूचना पर मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। जहां कुएं से निकाले गए अवशेष मिले हैं। मामले की जांच उच्च अधिकारियों के निर्देशन में कराई जाएगी।
रिपोर्टर- प्रदीप शर्मा,
तहसील -राजगढ़,
जिला – अलवर ,
राजस्थान ।
मोबाइल-
-9461275294

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है