Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मप्र कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी -सहप्रभारी नियुक्त किये , लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में सर्वसमाज से संवाद करेंगे प्रभारी-सहप्रभारी

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, भोपाल
समाचार

मप्र कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ ने लोकसभा
चुनाव के लिए प्रभारी -सहप्रभारी नियुक्त किये
————
लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पक्ष में सर्वसमाज से
संवाद करेंगे प्रभारी-सहप्रभारी

भोपाल, 06 अप्रैल, 2024

मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय श्री जीतू पटवारी जी के निर्देश पर मप्र कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों एवं विभागों के प्रभारी श्री जे.पी. धनोपिया जी की सहमति पर मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए मप्र कांग्रेस कमेटी समाज कल्याण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुराग भार्गव द्वारा लोकसभा संसदीय क्षेत्र के लिए प्रभारी-सह प्रभारी नियुक्ति किये गये हैं। ये सभी नियुक्त प्रभारी-सहप्रभारी अपने प्रभार के क्षेत्र में पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में सर्वसमाज के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे और जनता के बीच कांग्रेस के पक्ष में प्रचार-प्रसार करेंगे।
प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुराग भार्गव ने बताया कि लोकसभा वार निम्नानुसार प्रभारी, सहप्रभारी नियुक्त किये गये हैं:- मुरैना- सोनू पचौरी, दीपक सोलंकी, भिण्ड- राजीव शर्मा, अरविंद दोहर, मातवर सिंह नरवरिया और नयनसिंह कुशवाहा, ग्वालियर- प्रकाशचंद्र माडिल्य, राममोहन बरूआ और देवेन्द्र चतुर्वेदी, गुना- गिरर्राज शर्मा, सागर- इंद्रजीत दुबे और कृष्णा खटीक, टीकमगढ़- रमेश चंद्र द्विवेदी, दमोह- डी.पी. पटेल, खजुराहो- रफीक खान और विनोद वर्मन, सतना-संतोष कपाड़ी, रीवा- हर्षवर्धन त्रिपाठी, सीधी- मुन्नीलाल यादव और सुरेश त्रिपाठी, शहडोल- चंद्रभान मिश्रा, जबलपुर- विजय यादव, सत्येन्द्र पचौरी और रिंकू कुशवाह, मण्डला- राजाराम फुलझरिया और लियाकत अली, बालाघाट- विकास हजार, धु्रवनारायण चौधरी, श्रीकांत दुबे और नवीन नागभिरे, छिंदवाड़ा- राकेश मोहरे और प्रिंकी चौधरी, भोपाल- अजय साल्वे और धीरज कुश्वाहा, नर्मदापुरम- विनोद निशानिया, वेद वाजपेयी और सीताराम रघुवंशी, विदिशा- अमित मेहता, राजगढ़- अर्पित शर्मा, देवास- रामसिंह मालवीय, उज्जैन- अकरम खान, मंदसौर- विजेश मलेचा, रतलाम- हेमेन्द्र पाटीदार और नारायण शर्मा, धार- विनोद चौहान, इंदौर- गौरव शर्मा और सुषमा पाठक, खरगोन- मोहन बिरले, खण्डवा- राममिलन बरकडे़ और बैतूल-मुकेश जाट।
श्री भार्गव ने नियुक्त लोकसभा प्रभारियों, सहप्रभारियों से शीघ्र ही अपने प्रभार के संसदीय क्षेत्र में पहुंचकर कांग्रेस के पक्ष में कार्य करने हेतु कहा है जो सर्वसमाज में संवाद कर कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों, सामाजिक न्याय, जातिगत जनगणना सहित जनहित के विभिन्न मुद्दों और भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करेंगे।

श्रीमान संपादक महोदय मीडिया विभाग
ससम्मान प्रकाशनार्थ मप्र कांग्रेस कमेटी

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754