पुलिस की तत्परता से चावल की बोरियों के नीचे दबे युवक की बची जान
आष्टा /किरण रांका
आज दिनांक 07.04.2024 को थाना प्रभारी पार्वती श्री चिन्मय मिश्रा को सूचना प्राप्त हुई की किलेरामा जोड़ पर आष्टा तरफ जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर एक बाइक के ऊपर गिर गया सूचना मिलते ही थाना पार्वती का समस्त स्टाफ मौके पर पहुंचा ओर ट्रक में लदी बोरिया बाइक के ऊपर गिरी हुई थी तभी पार्वती पुलिस वा उपस्थित जनता की मदद से चावल की बोरिया दवे हुए युवक के ऊपर से हटाई गई एवम युवक को सुरक्षित निकाला गया एवम इसी बीच घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी आष्टा श्री आकाश अमलकर एवम थाना प्रभारी आष्टा श्री रविन्द्र यादव अपने स्टाफ को लेकर मौके पर पहुंचे तथा घायल को एंबुलेंस की सहायता से तत्काल सिविल अस्पताल आष्टा भेजा गया एवम प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया ।


सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में एस.डी.ओ.पी. आष्टा श्री आकाश अमलकर, थाना प्रभारी आष्टा श्री रविन्द्र यादव थाना प्रभारी पार्वती उनि चिन्मय मिश्रा , सउनि हुल्लाश वर्मा , asi नागेंद्र शर्मा प्र.आर. 50 जगदीश, प्र आर. अंभुनाथ पांडे, प्र.आर. 179 रामबाबू, प्र . 732 दिनेश सिसोदिया आर. 59 राहुल आर.429 राजकुमार, आर. 826 सचिन आर. 433 सोमपाल, वर्मा आर. 810 गोपाल आर. 422 दुर्गाप्रसाद, आर. 773 गोविंद, से. 82 गजराज सै.142 मानसिंह, सै. 104 जितेन्द्र ठाकुर, से. 137 जितेंद्र पोलाया 100 डायल चालक रिंकू मेवाडा एवं थाना पार्वती पुलिस का सराहनीय योगदान रहा।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है