लोकेशन -गांव – माचाड़ी-
जिला- अलवर, राजस्थान ।
माचाड़ी कस्बे में 18 वां जांगिड़ सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर मीटिंग का हुआ आयोजन।
23 मई को होगा,पंजीयन शुरू।
(माचाड़ीअलवर):- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे में स्थित नगेश्वर धाम आश्रम पर सोमवार को जांगिड़ ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर एक मीटिंग का आयोजन हुआ। जांगिड़ ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं मंदिर निर्माण समिति के तत्वाधान में 23 मई को विश्वकर्मा मंदिर हट्टी गोपाल जी एवं भैरव धाम माचाड़ी में सामुहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होगा। समिति अध्यक्ष विश्राम जांगिड़ बुचपुरी ने बताया कि पीपल पूर्णिमा को आयोजित होने वाले सामुहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी पूरी कर ली गई है विवाह को लेकर वर वधु पक्ष की ओर से आयु प्रमाण पत्र के लिए विधालय का प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र समिति द्वारा मान्य किया जाएगा वहीं निर्धारित आयु के पात्र वर वधु का विवाह के लिए 15 मई तक पंजीयन स्वीकार किया जाएगा। समिति संयोजक ने बताया कि विवाह सम्मेलन की शुरुआत गणेश व भगवान विश्वकर्मा पूजन से होगी। इसके अलावा कलश यात्रा झंडारोहण शोभायात्रा के बाद तोरण व वरमाला कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।
रिपोर्टर प्रदीप शर्मा-
तहसील राजगढ़-
जिला अलवर-
राजस्थान। मोबाइल-9461275294,



More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है