Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन- तहसील -राजगढ़-
जिला- अलवर, राजस्थान ।
भाजपा युवा मोर्चा दक्षिण ने मतदाताओं व युवाओं से किया संवाद।
(राजगढ़ अलवर):- अलवर भाजपा युवा मोर्चा अलवर दक्षिण द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नव मतदाताओं से अलवर शहर में चुनावी चर्चा की गई। जिसमे आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भूपेंद्र यादव के पक्ष में मतदान करने की अपील की एव मोदी जी की गारंटी के बारे में युवाओं से संवाद किया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने युवाओं से संवाद किया उनके प्रश्नों का जवाब दिया साथ ही केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं व आगामी योजनाओं पर खुलकर चर्चा की। गौमाता को राष्ट्र गौमाता घोषित करने की भी खुलकर चर्चा की।इस दौरान युवा मोर्चा से लखन जोशी ने कहा की भाजपा ने चुनाव जीतने की रणनीति पर काम करना तेजी से शुरू कर दिया है। नए मतदाताओं व युवाओं से संवाद में केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है। जोशी ने कहा, युवाओं से आगामी लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ने की बात कही। लोकसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है। युवा मोर्चा के सभी युवा साथी मतदाताओं तक दस्तक देकर भाजपा सरकार की उपलब्धियां और योजनाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक दें। उन्होंने कहा कि नव मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने का काम करें और उन्हें वोट डालने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा से लखन जोशी,मोहन चौहान,बृजवासी गौ रक्षक सेना के जिलाध्यक्ष नागपाल शर्मा,नितिन कांसलीवाल,हर्ष प्रजापत आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर -प्रदीप शर्मा-
तहसील- राजगढ़-
जिला -अलवर,-
राजस्थान । मोबाइल-9461275294,