ब्रेकिंग समाचार
लोकेशन जयपुर राजस्था
दिनांक 9 मार्च 2024
News 24/7
रिपोर्टर प्रियंका माली
मोबाइल 6376835017
PRESS NOTE-3
(9-4-2024)
लोकसभा चुनाव-2024
चुनाव पर्यवेक्षकों ने किया संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
– अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए दिये आवश्यक दिशा निर्देश
जयपुर, 09 अप्रैल। लोकसभा चुनाव-2024 के तहत जयपुर जिले में निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों ने मंगलवार को जिले के संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।

सामान्य पर्यवेक्षक श्रीमती कामिनी चौहान रतन एवं पुलिस पर्यवेक्षक श्री नवनीत सिकेरा ने हवामहल विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चुनाव पर्यवेक्षकों ने मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान केन्द्रों पर सभी प्रकार की आवश्यक इंतजाम दुरुस्त रखने के दिशा निर्देश प्रदान किये।
इस दौरान हवामहल विधानसभा क्षेत्र की सहायक रिटर्निंग अधिकारी डॉ. सरिता शर्मा ने केन्द्रीय चुनाव पर्यवेक्षकों को क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केन्द्रों की स्थिति एवं आवश्यक इंतजामों की जानकारी प्रदान की। इस दौरान पर्यवेक्षक संवदेनशीन मतदान केन्द्रों पर जिला निर्वाचन कार्यालय की टीम द्वारा किये गए इंतजामों एवं व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया।
केन्द्रीय चुनाव पर्यवेक्षकों के निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

More Stories
आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भगवान श्री झूलेलाल जन्मोत्सव ( चेटीचंड ) के महापर्व पर मॉडल टाउन विनोबा विहार में पंडित जी द्वारा भगवान
Honoured to be part of the Mindfulness Summit hosted by FICCI Ladies Organisation in Jaipur today.