लोकेशन – मुरैना
मुरैना पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा:7 लाख, 88 हजार रुपए के जेवरात किये बरामद, दो चोर गिरफ्तार
मुरैना की कोतवानी थाना पुलिस ने तीन चोरियों का खुलासा किया है। इसमें से एक चोरी 10 महीने पहले हुई थी। इन चोरियों के खुलासे के साथ पुलिस ने चोरी किया गया सात लाख, 88 हजार रुपए कीमत का चोरी किए गए सोने चांदी के जेवरात चोरों के कब्जे से बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से दो चोरों को भी गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि इनका एक साथी फरार होने में सफल हो गया। पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों ने पिछले दस महीने में शहर में तीन बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों के पास से 7 लाख 88000 रुपए कीमत के गहने भी बरामद कर लिए हैं। पकड़े गए चोरोें में एक उत्तरप्रदेश के आगरा का और एक मुरैना का है। हालांकि पुलिस ने अभी इन चोरों के नामों का व कहां से पकड़े हैं का खुलासा नहीं किया है। पुलिस अभी इन चोरों से इनके गिरोह के अन्य साथियों के नाम व चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक इन चोरों से जुड़ी जानकारी को शीघ्र की सामने लाएंगे। यहां बता दें कि पिछले 10 महीने में शहर में तीन बड़ी चोरी की वारदात हुई हैं और इसके साथ ही कई छोटी चोरी की वारदात भी हुई हैंं।



दीपक सिंह की रिपोर्ट

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है