लोकसभा निर्वाचन-2024 कलेक्टर और एस पी ने कलेक्टोरेट में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त एवं जमा करने की व्यवस्था का लिया जायजा नाम निर्देशन, सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश,,,,,।
न्यूज़ 24×7 इंडिया ,
रिपोर्ट:_ ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें
जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ दिनांक 9 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला ने आज लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत कलेक्टोरेट में 12 अप्रैल से शुरू हो रहे नाम निर्देशन पत्र प्राप्त एवं जमा करने की व्यवस्था का जायजा लेते आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जांजगीर-चांपा संसदीय निर्वाचन अंतर्गत कलेक्टोरेट में नामाकंन जमा करने के लिए न्यायालय कलेक्टर कक्ष क्रमांक 1 में नाम निर्देशन कक्ष बनाया गया है। अभ्यर्थी सहित अधिकतम 5 व्यक्ति ही रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। इस दौरान उन्होंने बैरिकेटिंग, सुरक्षा, अभ्यार्थियों के प्रवेश एवं अन्य व्यवथाओ का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र जायसवाल सहित संबंधित-अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है