Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

22 सालो से पुलिस को चखमा दे रहे 10 हजार के ईनामी वारंटी को किया गिऱफ्तार ।

प्रितेश घोड़ावत

  • थाना कल्याणपुरा पुलिस को मिली महत्वपुर्ण सफलता ।

  • पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री पदम विलोचन शुक्ल, अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे के व्दारा लोक सभा चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु अवैध गतिविधि के विरुध्द कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे । निर्देश अनुसार अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद श्री सोरभ तोमर के मार्गदर्शन मे कार्यवाही करते हुये 22 साल से फरार ईनामी स्थाई वारंटी बादर उर्फ बहादुर पण्डा निवासी मोकमपुरा को दबिश देकर गिरफ्तार किया ।
    इसी अनुक्रम मे आज दिनांक 12.04.2024 को थाना प्रभारी कल्याणपुरा निरी. निर्भयसिह भूरिया को मुखबीर व्दारा सुचना मिली कि कई सालो से फरार वारंटी जो गुजरात मे फरारी काट रहा था वह आझ घर आया है । सुचना विश्वसनीय होने से तत्काल दो टीम बनाई गई । वारंटी कई सालो से पुलिस को चखमा दे रहा था । टीम व्दारा बडी सुझ बुझ से वारंटी को दबिश देकर गिरफ्तार किया । ईनामी वारंटी बादर उर्फ बहादुर पिता भुरु पणदा निवासी मोकमपुरा जो 22 साल से फरार था जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय व्दारा 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित था ।

सराहनीय योगदानः- निरी. निर्भयसिह भूरिया, सउनि. राजेन्द्र राजपुत, सउनि. पुनमचंद बानिया , प्रआर. दीपसिह पारगी, प्रआर. रईस खाँन, आर. राजेन्द्र, आर. राहुल मुझाल्दा, आर. मनीराम, आर. अर्जुन, आर. विजय, आर. रविन्द्र, महिला आर. सुशीला, महिला आर. सोनाली का सराहनीय योगदान रहा ।