14 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने में थाना जांजगीर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,,,,,।
न्यूज24×7इंडिया,
रिपोर्ट:_ ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ दिनांक 13.04.2024
आरोपी के विरुद्ध धारा 327 भादवि का अपराधिक प्रकरण माननीय न्यायालय में लंबित है, पेशी पर उपस्थित नही होने से माननीय न्यायालय जांजगीर द्वारा जारी किया गया था स्थाई वारंट*
श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन पर जिले के फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस जांजगीर द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अति. पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने के लिए थाना स्तर पर टीम गठित किया गया स्थाई वारंटी आरोपी का जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी। माननीय न्यायालय जांजगीर का प्रकरण क्रमांक 1156/07 में स्थाई वारंटी भुवन केंवट पिता शांति लाल केंवट निवासी ग्राम पिसौद थाना जांजगीर पेशी से गैरहाजिर चल रहा था। जिस कारण माननीय न्यायालय द्वारा इसका स्थाई वारंट जारी किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर जांजगीर पुलिस ने आरोपी को उसके सकुनत से विधिवत गिरफ्तार कर वारंट तामील कर दिनांक 12.04.2024 को माननीय न्यायालय में पेश किया है।उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक ईश्वरी राठौर थाना जांजगीर का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More Stories
नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा ने सौंपे हितग्राहियों को संबल अनुग्रह सहायता राशि के स्वीकृति पत्र
दक्षिण पन्ना वन विभाग का ग्राम विकास में अभिनव प्रयास : सौर ऊर्जा से रोशन हुए 10 गाँव
आष्टा जूनियर त्रिकोणीय सीरीज लेदर बॉल क्रिकेट का हुआ समापन