जांजगीर चांपा में दर्दनाक हादसा :अंधेरे में सड़क में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की मौत,,,,,,,!
न्यूज 24×7इंडिया,
रिपोर्ट:_ ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ दिनांक 13/04/2024 at 11:29 AM
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम पंचायत सेमरा में एक युवक की मौत हो गई है जो ग्राम मुडपार से सेमरा की ओर अपने घर वापस आ रहा था तभी सेमरा निवासी केदार साहू का ट्रैक्टर उसके घर के सामने के रोड़ में खड़ी थी अंधेरे में दिखाई नहीं देने के कारण ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा कर हिमांशु कश्यप उर्फ बाबा की मौत हो गई।:ट्रैक्टर मालिक के द्वारा सी सी कैमरा लगाया गया है पर घटना के बाद कैमरा खराब होने की बात कही है ट्रैक्टर की ट्राली से सर में चोट लगी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई घटना दिनांक 11/04/2024 लगभग शाम सात और आठ के बीच की है घटना के प्रत्यक्ष दर्शी हरनारायण निवासी हिरा गढ़ ने बताया कि घटना घटने के समय वह हिमांशु कश्यप के पिछे ही भवतरा से आ रहा था तभी ट्रैक्टर की ट्राली से टकराने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई सामाचार चलाए जाने तक ट्रैक्टर और ना ही दूर्घटनाग्रस्त मोटर साइकिल थाने नवागढ़ लाई गई है।


More Stories
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?