Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बन मतदान की की अपील,  ABVP ने मतदाता जागरूकता रैली का किया आयोजन,  छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

लोकेशन- तहसील राजगढ़

 

लोकतंत्र के महापर्व का हिस्सा बन मतदान की की अपील,

ABVP ने मतदाता जागरूकता रैली का किया आयोजन,

छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा।

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ‌ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजगढ़ के द्वारा लोकतंत्र के महापर्व में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विशाल मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें अनेकों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन राजगढ क्षेत्र स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजगढ़ सहित आस-पास के क्षेत्रों में निकाली गई। राहुल शर्मा एबीवीपी नगरमंत्री ने बताया की आज से कुछ दशक् पहले तक 30% में भी सरकार बन जाती थी जो केवल समाज और देश के लिए एक बोझ बन कर रह जाती थी।

आज जब 60% -70 % मतदान होता है तो भारत समृद्ध और सशक्त बन रहा है।तो सोचने का विषय हैं की जब 100% मतदान होगा तब हमारा भारत विश्वगुरु बनेगा।अभाविप कटनी जिला संयोजक सीमांत दुबे ने युवाओं को जागरूक करते हुए ये संकल्प लेने को कहा कि मतदान के दिन हमें मतदान तो करना ही है साथ हि ऐसे दीन असहाय लोगो को भी मतदान करवाना है जो की जानकारी के आभाव वस , साधन के आभाव वस या किसी भी कारण वस मतदान करने में असमर्थ है।

जिससे हमारी एक छोटी सी पहल से हमें हमारी मातृभूमि की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा।इस अवसर पर रैली में नगरमंत्री राहुल शर्मा,पुष्पेन्द्र वैष्णव,अभिषेक मीना,बलदाऊ यादव,नीरज जांगिड़,राहुल कुमार,रक्षित शर्मा सहित अभाविप के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मीडिया कर्मी नागपाल शर्मा को यह जानकारी एबीवीपी नगर मंत्री राहुल शर्मा द्वारा दी गई।

रिपोर्टर प्रदीप शर्मा-

तहसील राजगढ़

जिला-( अलवर)- राजस्थान से,