Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकसभा निर्वाचन को लेकर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक जिले के सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें – कलेक्टर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करने के दिए निर्देश

*लोकसभा निर्वाचन को लेकर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक जिले के सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें – कलेक्टर अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करने के दिए निर्देश

छत्तीसगढ़ दिनांक 15 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र निष्पक्ष रूप से निर्वाचन कार्य संपन्न कराना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इस दौरान आचार संहिता का पालन सभी अधिकारी-कर्मचारी सक्रियता से पालन करें। उन्होंने कहा कि जिसे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह अधिकारी उस कार्य से संबंधित जानकारी रखें एवं दायित्वों का निर्वहन गंभीरता से करें। कलेक्टर ने कहा कि पोस्टल बैलेट (डाकमत पत्र) के माध्यम से दी जा रही सुविधाओं से कोई मतदाता वंचित न रहे और पलायन करने वाले मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करें। उन्होंने मतदान केंद्रों में सभी मुलभूत सुविधाएं सुनिश्चत करने कहा साथ ही दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गर्मी के मौसम को देखते हुए सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था जैसे – बिजली, पानी और छाया के उचित इंतजाम किए जाने कहा। उन्होंने कहा कि एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी की टीम सतत रूप से मॉनिटरिंग करें। उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप की गतिविधियों का संचालन सतत रूप से चलाए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री छिकारा ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले में नामांकन की प्रक्रिया 12 अप्रेल से प्रारंभ हो गई है। नाम निर्देशन के लिए 12 से 19 अप्रैल तक (सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) समय प्रातः 11 से 03 बजे तक निर्धारित किया गया है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 20 अप्रैल 2024 को होगी। नाम वापसी की तिथि 22 अप्रैल 2024 है।इस दौरान सहायक कलेक्टर (प्रशिक्षु आईएएस) श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर श्री एस पी वैद्य, जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल कुमार रावटे, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय, जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी सहित जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट:_ ब्यूरो चीफ संतोष कुमार लहरें जिला जांजगीर चांपा