लोकेशन – जांजगीर
लोकसभा निर्वाचन 2024

आज 2 अभ्यर्थियों ने जमा किए नामांकन एवं 11 अभ्यर्थियों ने लिया नामांकन पत्र
जांजगीर-चांपा 15 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र जांजगीर-चांपा के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन में आज कुल 11 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र लिया और 2 अभ्यर्थी द्वारा नामांकन पत्र कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री आकाश छिकारा के समक्ष जमा किया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मड़ावी ने बताया कि आज श्री आलोक कुमार सोनवानी राष्ट्रीय हिन्द एकता दल, श्रीमती मीना चौहान निर्दलीय, श्री जगजीवन राम सतनामी आजाद जनता पार्टी, श्री अनिल मनहर हमर राज पार्टी, श्री मनहरण लाल भारद्वाज गोड़वाना गणतंत्र पार्टी, श्री आनंद राम गिलहरे स्वतंत्र पार्टी, श्री कौशल जांगड़े राष्ट्रवादी भारत पार्टी, श्री गोपाल प्रसाद खुंटे भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, श्रीमती बिन्दा चौहान छत्तीसगढ़ विकास गंगा राष्ट्रीय पार्टी, श्री दिनेश कुमार बंजारे निर्दलीय, श्री नंद कुमार लहरे सर्व आदि दल ने नाम निर्देशन पत्र लिया। इसके साथ ही आज तिहारू राम निराला निर्दलीय ने 02, श्रीमती विद्या देवी सुन्दर समाज पार्टी ने नाम निर्देशन पत्र जमा किया।
रिपोर्ट:केदारनाथ संभाग हेड बिलासपुर

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है