लोकेशन – तहसील राजगढ़ जिला- (अलवर)- राजस्थान।
विधानसभा क्षेत्र
न्यूज़ 24 / 7 इंडिया
तहसील राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान से प्रदीप शर्मा की खास रिपोर्ट।
लोकतंत्र के उत्सव पर राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथो पर जाकर चुनावी तैयारीयो का जायजा लिया अधिकांश बूथो पर व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं
मतदान का प्रतिशत शन शन बढ़ रहा है। लगता है कि मतदान का प्रतिशत कम रहेगा इसका मुख्य कारण शादियों के सावे एवं भीषण गर्मी को माना जा रहा है
शहर के बूथ संख्या 47 पुराने नगर पालिका भवन बूथ संख्या 49 पंचायती पुस्तकालय में जाकर देखा तो सेल्फी प्वाइंट काफी छोटा बना हुआ था जिससे सेल्फी लेने में परेशानी हो रही थी इस बूथ पर पर लाइंस क्लब के अध्यक्ष एवं संयुक्त व्यापार महासंघ के पूर्व अध्यक्ष खेम सिंह आर्य वोट डालते हुए मिले उनका इंटरव्यू लिया इस दौरान उन्होंने अधिकाअधिक वोट डालने का आह्वान किया ताकि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अच्छे प्रत्याशियों का चयन किया जा सके हमारा देश विश्व में सिरमौर बने मतदान प्रतिशत शाम 6:00 बजे 50% के आसपास रहा

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण