लोकेशन गांव -माचाड़ी,-
जिला -(अलवर)- राजस्थान ।
तहसील राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान से प्रदीप शर्मा की रिपोर्ट।
सचिव सुनील कुमार शर्मा ने अपने जन्मदिन पर गौ माता को गौ राष्ट्र माता घोषित करवाने व उनकी रक्षा की गौ सेवको के साथ ली शपथ।

(माचाड़ीअलवर):-श्री कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति सचिव सुनील कुमार शर्मा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जय बाबा गरीबदास नन्दीशाला एवं लावारिस पशु सेवा समिति,खरकड़ी खुर्द,ज्ञानपुरा के नन्दी अभ्यारण में ज्ञानपुरा सरपंच एवं नन्दी शाला संरक्षक विजयकुमार इंदौरिया,गौ सेवक सविनय इंदौरिया,एनजीओ संगठन मंत्री महेश चंद सैनी के साथ पहुंचकर नन्दी एवं गौवंशों की सेवा करके सादगीपूर्ण जन्मदिन मनाया गया।आपको बतादे की वर्तमान में नन्दी शाला में 550 से अधिक नन्दी एवं गौवंश अपना जीवनयापन कर रहे हैं। इस नन्दीशाला में एक्सीडेंट,बीमार, बेसहारा पशुओं की सुचारू रूप से स्वास्थ्य व्यवस्था करके उपचार किया जा रहा है। मिडिया कर्मी व बृजवासी गौ रक्षक सेना के जिलाध्यक्ष नागपाल शर्मा को वाट्सएप द्वारा यह जानकारी कृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति के सचिव सुनील कुमार शर्मा द्वारा दी गई। और बताया कि गौ माता को गौ राष्ट्रमाता घोषित करवायें जाने का गौ रक्षको ने बीड़ा उठाया हुआ है और गौ माता को गौ राष्ट्र माता घोषित करवा कर दम लेंगे।
तहसील राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान से प्रदीप शर्मा की रिपोर्ट।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है