Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

माधव नगर में डकैती करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, जबलपुर से आरोपियों को पकड़ने में मिली माधव नगर पुलिस को सफलता, रुपए ट्रांजैक्शन डिटेल के जरिए पकड़े गए आरोपी

💥अपराध💥

रिपोर्टर संदीप शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया कटनी ब्यूरो चीफ

माधव नगर में डकैती करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, जबलपुर से आरोपियों को पकड़ने में मिली माधव नगर पुलिस को सफलता, रुपए ट्रांजैक्शन डिटेल के जरिए पकड़े गए आरोपी

कटनी। माधव नगर थाना क्षेत्र के रॉबर्ट लाइन में 18 अप्रैल की देर रात हुई डकैती की वारदात के सभी पांचो आरोपियों को माधव नगर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। इस मामले में पहले पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज किया था लेकिन आरोपियों के पकड़े जाने के बाद घटना में डकैती दर्ज करते हुए धाराएं बढ़ाई गई हैं। माधवनगर पुलिस ने उक्त प्रकरण में पहले धारा 394, 450, 419, 342 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया था जिसे बढ़ा कर धारा 395, 120-बी भादवि के तहत
“डकैती का प्रकरण दर्ज किया गया है। पांच आरोपियों से दो लेपटॉप 05 मोबाइल सहित 3 लाख 50 हजार का मशरूका बरामद” किया गया है। अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक जिला कटनी के निर्देशन एवं डॉ संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी, श्रीमति ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक जिला कटनी के मार्गदर्शन में अनूप सिहं निरीक्षक थाना प्रभारी माधवनगर, दुर्गेश तिवारी चौकी प्रभारी निवार, उदयभान मिश्रा उप निरीक्षक साइबर सेल एवं उनकी टीम को डकैती करने वाले पांच आरोपियों से पीड़ित के 02 लैपटॉप, 05 पांच मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त 07 मोबाइल नगदी सहित करीब 06 लाख 8700 रुपए का मशरूका बरामद करने में बडी सफलता मिली है। यह हुई थी घटना
भरत बानवानी ने लिखित रिपोर्ट करते हुए कहा की वह सुभाष चौक में मोबाइल की दुकान मे मोबाइल बेचने व सुधारने का काम करता है। गत 18 अप्रैल को रात्रि करीब साढ़े 12 बजे चार अज्ञात लड़के सिविल ड्रेस में मेरे कमरे में घुस आये और बोले कि हम काइमब्रान्च से है हम लोगों को कमरे में बंधक बना कर मारपीट करके भय दिखाकर मेरे मोबाईल खाता से जबरन फोन-पे से 49 हजार रूपये ट्रांसफर करवाये। मेरे रिश्तेदार ने सेमसंग के दो नग मोबाईल एवं 3 मोबाइल रियलमी कम्पनी के मोबाईल कुल 5 मोबाइल और दो लेपटाप एच.पी कम्पनी का चार्जर और एच पी कम्पनी का स्पीकर के बेचने के लिये दिये थे जिसकी कुल कीमत करीबन 3 लाख 35,000 रूपये है, हम लोगो के द्वारा उनका विरोध किया गया तो झाडू का डण्डा एवं लात-घूंसो से मारपीट की। चारों आरोपी लड़को की उम्र करीब 20-25 साल के बीच थी। पुलिस अधीक्षक कटनी को घटना की जानकारी लगते ही मामले को गंभीरता से लिया गया और तत्काल ही आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश देते हुए अनूप सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी माधवनगर के नेतृत्व मे उनि. दुर्गेश तिवारी चौकी प्रभारी निवार, उनि.उदयभान मिश्रा सायबर सेल कटनी एवं अधीनस्थ स्टाफ की टीम गठित की गई ।
गठित टीम के द्वारा तत्काल ही आस पास के लोगों से पूंछतांछ शुरु कर, आने जाने वाले की जानकारी एकत्रित करते हुए सी.सी.टी.वी कैमरो को खंगलना शुरु किया गया। तकनीकी सहायता से फरियादी के बताये अनुसार उसके मोबाईल के पे-टीएम से किये गये 49 हजार रुपये का ट्रांसफर हिस्ट्री देखी गई। फरियादी के खाते से दूसरे खाते मे किये गये ट्रान्सफर रकम के खाताधारक की तलाश की गई। खाताधारक जबलपुर शहर का होना पाया गया। जिसके संबंध मे मुखबिर तंत्रों के माध्यम से पतासाजी कर संबंधित व्यक्ति के माध्यम से ज्ञात हुआ कि सचिन यादव के द्वारा उसके खाते में 49 हजार रुपये ट्रांसफर कराया गया। जब सचिन यादव की तलाश करते हुए कटनी पुलिस जबलपुर उसके घर पहुंची तो एक लड़का पुलिस को देखकर तंग गलियों मे भागने लगा। जिससे पुलिस को संदेह होने पर पुलिस भी उसके पीछे भागी। किन्तु तंग गलियों मे भागते हुए एक व्यक्ति के घर मे जा छिपा । घेराबंदी कर कोना कोना चैक किए जाने पर उक्त व्यक्ति टायलेट मे छुपा पाया गया। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। इसी प्रकार कुछ ही दूरी पर तनवीर खान को पकड़ने उसके ठिकाने पर पहुंची तो वह भी पुलिस को देखकर भागा, जिसे पुलिस ने काफी मशकत्त करते हुए आरोपी तनवीर खान को पकड़ा। इसी प्रकार क्रमशः सूजल उर्फ अंशु बावरिया, नमन उर्फ लक्की श्रीवास्तव, चेतन विश्वकर्मा को पकड़ा गया है। जिनसे पृथक पृथक पूछतांछ की गई जिन्होने स्वयं को कर्जे मे होने के कारण दोस्तों के साथ मिलकर प्लान बनाया कि भरत बानवानी माधवनगर निवासी के घर चलते है। तनवीर खान वहां एक महीने पहले काम कर चुका है जिसे घर आने जाने का रास्ता मालूम है वहां से लैपटाप मोबाईल और जो भी पैसा मिलेगा आपस मे बांट लेंगे। तनवीर खान के बताये अनुसार भरत बानवानी के घर की बाउंड्री कूद कर सचिन यादव, चेतन विश्वकर्मा, सूजल बावरिया, लक्की श्रीवास्तव चारों लोग घर मे घुस गये और खुद को क्राईमब्रांच के पुलिस बताकर भरत के मोबाईल से 49 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिये, भरत व उसके घर के मेहमानो को मारपीट कर पांच मोबाईल, दो लैपटाप छुड़ा लिये ।
उल्लेखनीय कार्य – अनूप सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी माधवनगर, उप निरीक्षक दुर्गेश तिवारी चौकी प्रभारी निवार , उप निरीक्षक उदभान मिश्रा सायबर सेल,उप निरीक्षक विष्णु नारायण जायसवाल, उप निरीक्षक गणेश विश्वकर्मा, सहायक उप निरीक्षक संतोष सिंह, सहायक उप निरीक्षक मनोज कुडापे, प्रधान आरक्षक प्रशांत विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर बागरी, प्रधान आरक्षक लालजी यादव, आरक्षक शिव पटेल , आरक्षक रविन्द्र दुबे, आरक्षक अविनाश मिश्रा, आरक्षक अभय यादव,आरक्षक सत्येन्द्र,आरक्षक नीरज दुबे की सराहनीय भूमिका रही